Uncategorized

जोन 7 द्वारा बूढापारा श्री गणेष मंदिर के सामने सडक पर लगने वाले अवैध बाजार को हटाया गया

Spread the love

0 जोन 7 द्वारा बूढापारा श्री गणेष मंदिर के सामने सडक पर लगने वाले अवैध बाजार को हटाया गया 0
रायपुर – आज नगर निगम रायपुर के जोन 7 कमिष्नर श्री विनोद पाण्डेय के निर्देष पर जनषिकायते स्थल पर सही मिलने पर जोन 7 नगर निवेष विभाग के अमले ने पुलिस प्रषासन के सहयोग से नगर निगम जोन 7 के तहत छत्रपति षिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम के बाहर बूढातालाब के किनारे मुख्य मार्ग पर श्री गणेष मंदिर पुलिया तक सडक पर लगाये जा रहे अवैध बाजार को हटाने की कडी कार्यवाही जनहित में जनसुविधा हेतु मुख्य मार्ग पर आवागमन व्यवस्थित करने एवं सामाजिक दूरी के जनस्वास्थ्य हितकारी सिद्धांत का व्यवहारिक परिपालन सुनिष्चित करवाने की गई।
निगम जोन 7 के क्षेत्र के तहत आउटडोर स्टेडियम परिसर में पर्ची के आधार पर चिल्हर सब्जी, फल बाजार जनसुविधा हेतु लगाया जा रहा है। वहां सेनेटाईजर टनल स्मार्ट सिटी द्वारा लगाया गया है। जिसके माध्यम से फल, सब्जी बाजार आने वाले लोगो को सेनेटाईज स्पे्र करके टनल के माध्यम से किया जा रहा है। आउटडोर स्टेडियम परिसर के बाजार में व्यवसाय माॅनिटरिंग करके सामाजिक दूरी के सिद्धांत का पूर्ण पालन करवाकर लगाया जा रहा है। किंतु इसी दौरान लगभग 35-40 फल , सब्जी विक्रेता आउटडोर स्टेडियम के बाजार सडक पर अवैध रूप से बिना अनुमति बैठकर बाजार लगा रहे है। उक्त बाजार में न लोगो द्वारा और न सब्जी विक्रेताओं द्वारा सामाजिक दूरी के सिद्धांत का पालन किया जाता है।
उक्त जनषिकायत नगर निगम को मिलते ही नगर निगम आयुक्त श्री सौरभ कुमार के आदेषानुसार जोन 7 कमिष्नर श्री पाण्डेय के नेतृत्व में जोन 7 नगर निवेष अमले ने निगम मुख्यालय नगर निवेष उडनदस्ता सहित पुलिस प्रषासन की सहायता से अभियान चलाकर आउटडोर स्टेडियम के बाहर श्री गणेष मंदिर पुलिस तक सडक पर दोनो ओर अवैध रूप से बैठकर व्यवसायरत लगभग 40 फल, सब्जी विके्रताओं को हटाकर दोबारा सडक पर बाजार न लगाने कडी हिदायत दी , अन्यथा दोबारा अवैध बाजार लगने पर नियमानुसार कडी कार्यवाही कर सामान जप्ती करने व जुर्माना करने की कडी चेतावनी दी गई। जोन 7 कमिष्नर ने बताया कि जनषिकायतों के निवारण हेतु सामाजिक दूरी के सिद्धांत का पूर्ण व्यवहारिक पालन करवाने सडक पर अवैध बाजार लगने नहीं दिया जायेगा एवं ऐसा होने पर लगातार जुर्माना व जप्ती की कडी कार्यवाही निगम जोन 7 द्वारा नगर निवेष मुख्यालय उडनदस्ता व पुलिस प्रषासन के सहयोग से की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *