महापौर ने इंदिरा गाॅधी वार्ड में पोकलेन मषीन से नाला सफाई एवं रमण मंदिर वार्ड में मैनुअल नाला सफाई का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया

0 महापौर ने इंदिरा गाॅधी वार्ड में पोकलेन मषीन से नाला सफाई एवं रमण मंदिर वार्ड में मैनुअल नाला सफाई का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया 0
0 रमण मंदिर के लगभग 45 साल पुराने नाले में ईटों की जर्जर दीवाल के स्थान पर आरसीसी की दीवाल बनाने प्रस्ताव तत्काल देने के दिये निर्देष 0
रायपुर – आज राजधानी के प्रथम नागरिक महापौर श्री एजाज ढेबर ने नगर निगम रायपुर के इंदिरा गाॅधी वार्ड में पोकलेन मषीन की सहायता से वार्ड के बडे नाले की सफाई की प्रगति का वहां पहुंचकर प्रत्यक्ष निरीक्षण निगम एमआईसी सदस्य श्री सुरेष चन्नावार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद श्री सूर्यकांत राठौड, पूर्व पार्षद श्री राधेष्याम विभार, जोन 2 कमिष्नर श्री विनोद देवांगन, उपायुक्त राजस्व श्री आरके डोंगरे एवं अन्य संबंधित निगम अधिकारियों व गणमान्यजनों की उपस्थिति में किया। महापौर श्री ढेबर ने पोकलेन मषीन से तेज गति से बडे नालो की गुणवत्तापूर्ण सफाई जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु गंदे पानी का निकास सुगमता से सुनिष्चित करने प्रतिदिन माॅनिटरिंग कर करवाने के निर्देष जोन 2 कमिष्नर श्री देवांगन को दिये।
महापौर श्री ढेबर ने जोन 2 के तहत रमण मंदिर वार्ड पहुंचकर वहां जोन 2 स्वास्थ्य विभाग द्वारा बडे नालो की मैनुअल सफाई की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया एवं इंदिरा गाॅधी वार्ड के बडे नालो की पूर्ण सफाई के बाद रमण मंदिर वार्ड में बडे नाले में पोकलेन मषीन से नाला सफाई अभियान तले तक सफाई करने चलवाना सुनिष्चित करने के निर्देष जोन कमिष्नर को दिये। वर्ष 1975 के दौरान नगर निगम द्वारा रमण मंदिर वार्ड में तत्कालीन समय के प्रचलन के अनुसार बडे नालो की दीवारे ईटों की बनवायी गयी थी। लगभग 45 वर्ष उपरांत बडे नाले के ईटों की दीवारे जर्जर होकर गलने लगी है। महापौर श्री ढेबर ने जोन 2 कमिष्नर को सर्वे करवाकर तत्काल ईटों की दीवारो की जगह आरसीसी की दीवाल बडे नालों में बनाने कार्यवाही के निर्देष दिये। जोन 2 कमिष्नर ने महापौर श्री ढेबर को बताया कि इस हेतु सर्वे करके नगर निगम जोन 2 लोककर्म विभाग द्वारा रमण मंदिर वार्ड के बडे नालो की ईटों की क्षतिग्रस्त दीवाल के स्थान पर आरसीसी की दीवाल बनाने लगभग 56 लाख रू. के अनुमानित व्यय का प्रस्ताव तैयार किया गया है। महापौर ने जोन 2 कमिष्नर को तत्काल प्रस्ताव भेजकर सक्षम स्वीकृति लेकर प्राथमिकता से कार्यवाही करने के निर्देष दिये।
