बिलासपुर गिरीश राज छेदईहा.. को पुत्र रत्न की प्राप्ति ..धूमधाम से छठी सम्पन्न
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
गिरीश राज-श्यामा राज छेदईहा निवासी ग्राम भैंसाझार जिला बिलासपुर के प्रथम पुत्र शौर्य राज का छट्ठी संस्कार उनके गृह ग्राम में गत 12 नवंबर को बड़े धूम धाम से सम्पन्न हुआ। पारंपरिक भोज और बच्चों के लिए डीजे बाजा का व्यवस्था किया गए था। छेदईहा दम्पत्ति एवं उनके पुत्र को शुभकामनायें और आशीर्वाद देने दिन भर और देर रात्रि तक परिजनों और इष्ट मित्रों का तांता लगा रहा। श्री गिरीश के लिए दिन दोहरी खुशी का रहा क्योंकि नया विटारा कार भी घर आयी थी।
बिलासपुर से छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड़ महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र श्याम सपत्नीक देर शाम छट्ठी में पहुंचे। उनके साथ समय सिंह गोंड़ कार्यकारी जिला अध्यक्ष, विनोद पोरते अध्यक्ष खरकेना सोसायटी, घनश्याम खुशरो सचिव सीपत उपकेन्द्र, शिवचरण जगत कोषाध्यक्ष, जगदीश सिदार, एवं परमेश्वर बींझवार प्रदेश अध्यक्ष समाज बद्री खैरवार प्रदेश सचिव खैरवार समाज साथ रहे।

