उप जिलाधीश को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग

प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के पूर्व संगठन मंत्री राजकुमार राठी, प्रदेश संयुक्त मंत्री प्रकाश माहेश्वरी, गुढ़ियारी सभा अध्यक्ष प्रफुल्ल बूब, महामंत्री गोविंद राठी ने आज जिलाधीश की अनुपस्थिति में उपजिलाधीश श्री टी.आर.महेश्वरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर जांजगीर-चांपा के हरि ट्रेडर्स के संचालक अजय गट्टानी पर बर्बरतापूर्वक डंडे बरसाकर अपमानित करने वाले तहसीलदार प्रकाशचंद साहू एवं एस.डी.एम.मेनका प्रधान को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने एवं दुकान से घसीट कर जबरदस्ती पुलिस की गाड़ी में बैठा थाने ले जाकर अपराधी जैसा व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की है।
श्री राठी ने बताया कि 25 फरवरी को घटना दिनांक से आज दिनांक तक जिलाधीश जांजगीर-चांपा द्वारा पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद कार्यवाही ना किया जाना समझ से परे है। श्री राठी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मांग की है कि तत्काल दोषी अधिकारियों को बर्खास्त कर माहेश्वरी एवं व्यापारी समाज को इस बात का भरोसा दर्शाए की प्रदेश में व्यापारी समाज पूरी तरह सुरक्षित है
