छत्तीसगढ़ सरकार

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

रायपुर/2022/ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि श्री मनोज सिंह मंडावी ने छत्तीसगढ़ के गृह राज्यमंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए जनता की सेवा की है। श्री मंडावी ने आदिवासी समाज की प्रगति के लिए अपनी आवाज़ सदैव बुलंद की और अपने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। गृहमंत्री श्री साहू ने स्व. मनोज सिंह मंडावी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।