अभय ठाकुर बने राजीव युवा मितान क्लब रायपुर पश्चिम विधानसभा के समन्वयक।
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
रायपुर 16 अक्टूबर 22 छत्तीसगढ़ शासन के योजना राजीव युवा मितान के गठन और उसे गतिशील प्रदान करने को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय की अनुसंशा पर राजीव युवा मितान के प्रदेश समन्वयक भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव ने अभय ठाकुर को राजीव युवा मितान रायपुर पश्चिम विधानसभा समन्वयक नियुक्त किया है।
राजीव युवा क्लब के माध्यम से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल,सामाजिक गतिविधियां,सरकार की योजनाओं का आम जनता को लाभ दिलाने राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है।
जिसके लिए विधानसभा स्तर पर भी समन्वयक बनाया गया है,रायपुर पश्चिम विधानसभा के समन्वयक बने अभय ठाकुर ने संसदीय सचिव विकास उपाध्याय राजीव मितान क्लब के प्रदेश समन्वयक देवेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया।

