अजजा शासकीय सेवक विकास संघ खैरागढ़ छुईखदान गंडई के जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह खुसरो मनोनीत
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई की विशेष सम्मेलन राजपूत भवन जिला मुख्यालय खैरागढ़ में दिनांक 4 जून को संघ के प्रांताध्यक्ष श्री आर.एन. ध्रुव, श्री बलवंत सिंह कोर्राम एवं सभी ब्लॉक अध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु जिला इकाई का गठन, सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने, संवैधानिक हितों की रक्षा हेतु संघर्ष निधि जिले से भी भेजने का निर्णय लिए। आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के संबंध में प्रांतीय पदाधिकारियों एवं सभी ब्लॉक पदाधिकारियों ने बारी– बारी विस्तार से अपनी बातें रखी। सरकार के दिशा निर्देश के बावजूद छत्तीसगढ़ में एक भी फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं किए जाने से समाज द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए फर्जी घोषित हो चुके व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल एफ आई आर दर्ज करने, हाईकोर्ट में केविएट लगाने , फर्जी घोषित हो चुके अधिकारी के खिलाफ वसूली की कार्यवाही एवं इस कार्य के लिए शासन की ओर से एक कानून के जानकार वरिष्ठ लाइजनिंग अफसर की नियुक्ति का मांग किया गया। सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष श्री बहादुरसिंह खुसरो, जिला उपाध्यक्ष श्री हीराराम उईके, श्री मंगल राम धुर्वे, महासचिव श्री संतोष कुमार नेताम, सचिव श्री सुरेश कुमार मंडावी, संयुक्त सचिव संत कुमार धुर्वे, कोषाध्यक्ष दौवा सिंह ठाकुर सदस्य के रूप में श्री जगदीश राम पंचकपाट को मनोनीत किया गया।अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति आगामी बैठक में कर लिया जावेगा। बैठक में श्री टामेश्वर ठाकुर,ब्लॉक अध्यक्ष खैरागढ़ श्री भुनेश्वर सिंह ठाकुर , सुरेश मंडावी, विशाल ठाकुर, अश्वनी धुर्वे, तीलेश्वर धुर्वे, संतराम छपेन, अनिक कुमार धुर्वे, विनोद कुमार रावते, जय प्रकाश धुर्वे, मनोज कुमार मंडावी , विक्रम लाल मंडावी, संजीव कुमार ध्रुव, कुशाल सिंह धुर्वे, पूरन सिंह ठाकुर ,लालाराम मेरावी, बसंत कुमार नेताम, दौवा सिंह शोरी सहित ब्लॉक के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण के साथ ही अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

