Friday, July 24, 2026
Latest:
व्यापार

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर (20,21,22 अप्रैल 2023 ) पर पुरानी धमतरी रोड मुजगहन गोठान समीपस्थ में 51 सर्वजाति विवाह सम्मलेन

*जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पुरानी धमतरी रोड मुजगहन गोठान समीपस्थ मुजगहन थाना सेजबहार रायपुर छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर हरी लीलामृत सेवा संस्थान दक्षिण कौशल पीठ के तत्वावधान में बाल साध्वी मानस पुत्री दीदी पुष्पांजलि जी वृंदावन धाम के द्वारा 51 सर्व जातीय विवाह सम्मेलन का आयोजन रखा जा रहा है जिसमें बड़े-बड़े महापुरुष साधु संत महात्माओं का सत्संग आशीर्वाद वर वधु पक्ष को प्राप्त होगा एवं वैदिक विधि विधान के साथ विवाह संपन्न किया जाएगा विवाह में हम अपनी बेटी को जो भी भेंट सामग्री देते हैं एक परिवार को चलाने के लिए वह सब भेट सामग्री में पूज्य दीदी द्वारा बेटियों को प्रदान किया जाएगा डबल बेड सोफा सेट अलमारी मिक्सी चूल्हा रसोई का बर्तन मंगलसूत्र 11 जोड़ी साड़ियां चांदी का बिछिया पायल विपक्ष को 5 जोड़ी कपड़े सोने की अंगूठी इत्यादि घोड़े बैंड बाजों के साथ बारात का स्वागत अगवानी की जाएगी एवं भावभीनी विदाई के साथ बेटियों को विदा किया जाएगा इस पुनीत आयोजन में अपनी अपनी सहभागिता अवश्य निभाए इच्छुक जोड़ें संपर्क कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल तक मान्य होगी इसलिए अपने परिचय में अपने गांव में अपने रिश्ते नाते दारो में संपर्क कर बेटी के धर्म के माता-पिता बनकर कन्यादान करने का सौभाग्य पुण्य लाभ अर्जित करें एवं इस पुनीत आयोजन में सहयोग कर पुण्य के भागी बने