मुंगेली सहित छ ग में समाज व शासकीय सेवक के हित व कर्तब्यों के प्रति सजग प्रहरी गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफ़ेयर एसोसिएशन छ ग को नई दुनिया ने किया सम्मानित
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
संगठन के प्रांताध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग ने बताया कि नई दुनिया मुंगेली द्वारा भारत के जाने माने कवियों की उपस्थिति में आयोजित कवि सम्मेलन में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य व शासकीय सेवक के प्रति सदैव सक्रिय ,निडर व संवैधानिक अधिकार के लिए समर्पित ,गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफ़ेयर एसोसिएशन छ ग को युवा पीढ़ी के सजग, पर्यटन मंडल छ ग के अध्यक्ष मा अटल श्रीवास्तव जी ,सम्मानिया श्रीमती लेखनी सोनु चंद्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली ने सम्मानित किया , सम्मान के अवसर पर स्थानीय विधायक पुन्नूलाल मोहले ,सभा पति जगेसवरी वर्मा ,नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ,सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।
ज्ञात हो गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफ़ेयर एसोसिएशन छ ग एकमात्र संगठन है अधिकारों व सम्मान के रक्षा के लिए कार्य कर ती है और विगत 22 वर्षों में हजारों लोगों शासकीय सेवक के अधिकार तथा सामाजिक हिस्सा में नवाचार का कार्य कर समाज को नई दिशा दी ।कार्यक्रम का आयोजन नई दुनिया के स्थानीय संपादक बिलासपुर संस्करण के सुनील गुप्ता ,जिला मुंगेली के ब्यूरो प्रमुख सुनील नार्गाव ,राजकुमार जोगन्स ,सम्मान प्राप्ति समय संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार घोषले जिला प्रवक्ता विजय मरखंडे ,सोसल मीडिया प्रमुख बसंत बंजारे ,उपाध्यक्ष सनत बंजारे ,मीन दास पात्रे ,दिलीप जाटवर , शामिल रहे ।।

