कृषि

कार्यालय राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (समेती) रायपुर

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज 

शासन की मंशानुसार कृषको की आर्थिक स्थिति सुदृढ करने के लिये लगातार प्रशिक्ष कार्यक्रम आयोजित करते हुए कृषको को उन्नत तकनीको से अवगत कराया जा रहा इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के 250 कृषको को 05 बैच क्रमश: 24 से 26 अप्रैल, 202 27 से 29 अप्रैल, 2023, 1 से 3 मई, 2023, 4 से 6 मई, 2023 एवं 8 से 10 मई, 20 को राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनान्तर्गत उद्यानिकी फसलो से सम्बंधित उन्नत तकनी से फल, सब्जी, मसाले, मशरूम एवं फूलों की खेती का प्रशिक्षण प्रदान किया गय विशेष रूप से समन्वित कीट प्रबंधन व बीमारियों की रोकथाम, बीज उतपादन तकनी बहुवर्षीय सब्जियों की खेती, पुष्प उत्पादन तकनीक व संभावनाये। साथ ही कृषकों इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की टीश्यु कल्चर प्रयोगशाला, सेटर आफ एक्सिलें- संरक्षित खेती प्रक्षेत्र का भ्रमण व शासकीय बीज प्रगुणन प्रक्षेत्र बाना रायपुर का भ्रम कराया गया। उक्त विषयों की तकनीकी जानकारी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय वैज्ञानिकों, कृषि विज्ञान केन्द्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ तथा संस्थान के अधिकारियों द्वा प्रदान की गई। संचालक समेती श्री जी के निर्माम द्वारा कृषकों को खाद्यान फसलों साथ ही उद्यानिकी फसल लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

कबीरधाम जिले के अंतिम बैच के कृषकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समाप दिनांक 10 मई, 2023 को कृषको के अनुभव व ज्ञान के आदान-प्रदान, पुर्नमूल्याकन ए प्रमाण पत्र वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।