अजजा शासकीय सेवक विकास संघ जिला सरगुजा के जिलाध्यक्ष प्रदीप खलखो मनोनीत*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ सरगुजा की विशेष बैठक सर्किट हाउस में संघ के प्रांताध्यक्ष श्री आर. एन. ध्रुव एवं श्री नीलकंठ टेकाम आईएएस संचालक कोष एवं लेखा छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर काफी गहराई के साथ चर्चा परिचर्चा हुई। जिसमें आरक्षण, पदोन्नति एवं प्रतिनिधित्व आदि बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अनुसूचित जनजाति वर्ग के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष करने हेतु तैयार रहने का आह्वान किया गया। कर्मचारियों अधिकारियों को संगठन के साथ जोड़ने एवं सदस्यता बढ़ाने हेतु विचार करते हुए पहल किए जाने का निर्णय लिया गया। संगठन के उचित क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक स्तर पर कार्यालय संचालन किए जाने पर भी विचार किया गया।साथ ही साथ संगठन को मजबूती देने पर विशेष रूप से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान श्री प्रदीप खलखो जी को सरगुजा जिले का जिला अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। आज की मीटिंग में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ डां. रजत टोप्पो नेत्र रोग विशेषज्ञ ,जे.आर. नागवंशी, नानसाय मिंज,अजय लकड़ा, श्रीमती फबीला टोप्पो, श्रीमती सोनकुमारी मिंज, श्रीमती उषा पैकरा, राकेश लकड़ा, अभय किस्पोट्टा, मेलकम लकड़ा, बलधीर टोप्पो, शिवचरण एक्का, पास्कल टोप्पो, प्रदीप खलको, अनिल कुमार टोप्पो, विपिन मिंज, जेराल्ड कुजूर, आलोक कुमार, सुबोध कुमार, राजेंद्र कुमार कुजूर , तेज कुमार बरवला, कमलेश किस्पोट्टा सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

