मुंगेली जिला की बैठक में संगठन के विस्तार सहित अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज 
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला मुंगेली की विशेष बैठक होटल कस्तूरी जिला मुख्यालय मुंगेली में दिनांक 1 जून को संघ के प्रांताध्यक्ष श्री आर.एन. ध्रुव, प्रांतीय सदस्य श्री भरतलाल मार्को, श्री सुरेश खुसरो जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज,श्री आर सी ध्रुव जिलाध्यक्ष बिलासपुर , श्री वीरेंद्र मरावी जिला अध्यक्ष गोंड समाज मुंगेली ,डॉ आनंद सिंह मांझी, डॉ एस.एस. सिदार, डॉ देवेंद्र सिंह पैकरा की गरिमामयी उपस्थिति एवं जिला अध्यक्ष श्री अकत ध्रुव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के संबंध में प्रांतीय पदाधिकारियों एवं सभी ब्लॉक पदाधिकारियों ने बारी– बारी विस्तार से अपनी बातें रखी। न्यायाधीशों की नियुक्ति में पारदर्शिता लाने हेतु कॉलेजियम सिस्टम समाप्त कर सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट एवं न्यायिक सेवा में न्यायाधीशों की भर्ती यूपीएससी पेटर्न पर न्यायिक सेवा के माध्यम से करने की मांग की गई। जिससे अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग को सुप्रीमकोर्ट, हाईकोर्ट में जनसंख्या के अनुपात में न्यायाधीश बनने का अवसर मिल सके। सूचना के अधिकार के तहत जिलों के सभी विभागों में आरक्षण रोस्टर की जानकारी ,जिसमें स्वीकृत कुल पद, रिक्त पद,बैकलॉग पदों की जानकारी हासिल किया जा सके। सर्वसम्मति से संवैधानिक हितों की रक्षा हेतु सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक चौतरफा लड़ाई लड़ने का निर्णय लिए।
बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रिक्त पदों पर मनोनयन किया गया।श्री छत्रपाल सिंह ध्रुव को ब्लॉक अध्यक्ष एवं श्री रामायण सिंह मरावी को मुंगेली जिला का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया श्री शैलेंद्र ध्रुव द्वारा किया गया। बैठक में श्री एन.आर. ध्रुव उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश सिंह ध्रुव संयुक्त सचिव, प्रदीप लकड़ा, टामेश्वर ठाकुर, रोहित कुमार धुर्वे, चोवा राम ध्रुव, श्रीमती अनीता ध्रुव, श्रीमती प्रिया धुर्वे, त्रिलोकी मार्को संतोष राज, दिल हरण ध्रुव, नंद कुमार ध्रुव, अजय कुमार ध्रुव ,सोन सिंह ,वीर सिंह, मनोहर सिंह ध्रुव, बिंदु कुमार ध्रुव, उमाशंकर ध्रुव, रेवाराम जगत, सनत कुमार ध्रुव ,सुरेश कुमार शोरी , प्रताप सिंह ध्रुव, राकेश नायक, मेवालाल ध्रुव, मनोज कुमार ध्रुव, नोगेंद्र सिंह मरावी, देवचरण सिंद्राम, दिनेश मरावी, रमन कतलाम सहित ब्लॉक के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण के साथ ही अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।