अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक मोहला में आयोजित
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
– प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी हुए शामिल, तृतीय एवं चतुर्थी श्रेणी के पदों पर स्थानीय युवाओं का चयन करने की मांग की गई
मोहला। अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी की विशेष समीक्षा बैठक जिला मुख्यालय मोहला के गोड़वाना भवन में आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आरएन धु्रव, वरिष्ठ आईपीएस एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल धनोरा बालोद के सेनानी श्री डीआर आंचला, गोड़वाना समाज के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागरीय अध्यक्ष श्री चंद्रेश ठाकुर, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के जिला संरक्षक श्री संतकुमार नेताम एवं एमआर नायक, जिला अध्यक्ष श्री अरविंद गोटे, कांकेर जिले के जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक गोटा, प्राचार्य श्री टीआर कारटे, गोड़वाना समाज के युवा प्रभाग के संभागीय अध्यक्ष श्री अंगद सलामे, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्री टामेश्वर ठाकुर, श्री मन्ने सिंह मंडावी एवं ब्लॉक अध्यक्ष श्री अम्बागढ़ चौकी श्री चेतन भूआर्य सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक छत्तीसगढ़ में 32 प्रतिशत आरक्षण को सुरक्षित रखने के संबंध में रणनीति तय की गई। इसके साथ ही नवीन जिले मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी अनुसूचित क्षेत्र होने के कारण जिला स्तर पर तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर शासकीय सेवा में स्थानीय लोगों की भर्ती किए जाने की भी मांग की गई।
बैठक में संघ द्वारा यह फैसला लिया गया कि राजभवन में 32 प्रतिशत आरक्षण बिल को महामहिम राज्यपाल तत्काल अनुमोदन हस्ताक्षर करे या फिर उन पर उचित कार्रवाई आदिवासी हित में करें। जिससे छत्तीसगढ़ में आरक्षण का स्थाई समाधान निकल सके। साथ ही सुप्रीम कोर्ट में लडऩे हेतु जिला के संघर्ष निधि जिला से प्रदेश में भेजने का निर्णय लिया गया। फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारी आकांक्षा कमार डोंगरी गांव निवासी के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उनके बर्खास्तगी की मांग की जाएगी। फर्जी घोषित हो चुके आईएएस आनंद मसीह की बर्खास्तगी, एफ आईआर और वसूली की मांग शासन से करेंगे। आदिवासी छात्रावास में अधीक्षकों की नियुक्ति आदिवासी वर्ग से रखने प्रस्ताव पारित किया गया। राज्य स्तर की भर्ती में सर्वसुविधा युक्त स्कूलों में अध्ययन करने वाले अन्य विकसित जिलों के हाई क्वालिफाईड बच्चे कंपटीशन में आते हैं। जिनका मुकाबला सुदूर वनों में निवासरत युवाओं के लिए संभव नहीं है। इसलिए आदिवासी बाहुल्य मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिला में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय स्तर पर जिला स्तर के युवाओं को अवसर प्रदान किए जाने की मांग रखी जायेगी। जिला में सदस्यता अभियान एवं संघर्ष निधि एकत्र करने हेतु तीनों ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई और व्यक्तिगत रूप से शासकीय सेवक संघ के कर्मचारियों से मिलकर सहयोग की अपील की गई। स्वागत उद्बोधन जिला अध्यक्ष श्री अरविंद गोटे द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री अंगद सलामे जिला सचिव द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चौकी केआर उर्वशा ब्लॉक अध्यक्ष मानपुर, टी आर पिस्दा ब्लॉक अध्यक्ष मोहला, रामसिंह ठाकुर ब्लॉक सचिव अंबागढ़ चौकी,अनिल कुमार, चेतन लाल भंडारी, जगतराम कोरचे, तिजऊ राम नेताम, उदल सलामे, उत्तम जुरेशिया, भागवत पड़ोटी, वीरेंद्र जुरेशिया, तरूण कुमार, खेदूराम भूआर्य, सुधन कोरेटी, हरिराम टेकाम, आनंदराम विशेष रूप से उपस्थित थे।

