रायपुर

17 जून शनिवार को हास्य कवि सम्मेलन

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

रायपुर। अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन 17 जून शनिवार को मैक कॉलेज समता कॉलोनी में आयोजित किया गया है। इस विशाल आयोजन में देश के ख्याति प्राप्त कवि अपनी कविता का पाठ करेंगे। कवि सम्मेलन में  प्रमुख रूप से पद्मश्री श्री सुरेंद्र शर्मा  दिल्ली ,पद्मश्री श्री सुरेंद्र दुबे  दुर्ग,
श्री शंभू शिखर मधुबनी व मुन्ना बैटरी मंदसौर  हास्य कविता से लोगों का मनोरंजन करेंगे। वही कवियित्री
गौरी मिश्रा  नैनीताल श्रृंगार रस से ओत प्रोत कविता का वाचन करेंगी।

युवा सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद जैन चेयरमैन कर्तव्य अग्रवाल ने बताया  कवि सम्मेलन मैक  कालेज केऑडिटोरियम मै शाम ७ बजे शुरू  होगा ।कवि सम्मेलन की शुरुवात अग्रसेन जी की प्रतिमा में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा सम्मेलन की और से प्रमोद जैन कर्तव्य अग्रवाल राकेश अग्रवाल गौरव अग्रवाल हरीश केडिया नितिन अग्रवाल रजत अग्रवाल विकाश अग्रवाल मुक्तेश अग्रवाल के साथ ही प्रदेश इकाई के समस्त पदाधिकारी लगातार कार्यक्रम को सफल बनाने लगे हुए है।