छत्तीसगढ़

गोंडवाना स्थापना दिवस एवं वीरांगना महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस मनाया गया

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 
प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी गोंडवाना वीरांगना महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस,एवं गोंडवाना भवन स्थापना दिवस हथनीपारा भाटापारा स्थित गोंडवाना भवन में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति छत्तीसगढ़ गोंडवाना महासंघ, गवरा दाई महिला सेवा समिति एवं युवा प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में 24 जून को मनाते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सम्माननीय सतीश अग्रवाल जी सदस्य श्रमिक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ शासन, कार्यक्रम अध्यक्षता गवरा दाई महिला सेवा समिति अनुसूईया नेताम तथा विशिष्ट अतिथि आर.के.कुंजाम प्रांतीय महासचिव गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति रहे।
आर के कुंजाम द्वारा रानी दुर्गावती के इतिहास की जानकारी देते हुए समाज को आह्वान किया कि समाज में स्त्री शिक्षा को बढ़ावा देते हुए समाज में फैले बुराई को दूर करते हुए महारानी दुर्गावती के साहस वीरता के समान अपने स्वाभिमान की रक्षा करते हुए अपने हक अधिकार के आगे आना चाहिए। किसी के सामने झुकने किसी की गुलामी स्वीकार करने के बजाय संघर्ष करना सीखे। संघर्ष ही जीवन है जो संघर्ष करता है वही आगे बढ़ाता है तथा अपने हक अधिकार को प्राप्त करता है। समाज की बेटियां जागृति होगी निश्चित समाज में जागरूकता आयेगा। क्यों कि शक्ति जागे तो व्यक्ति और व्यक्ति जागे तभी समाज में जागृति आएगा।
मुख्य अतिथि सम्माननीय सतीश अग्रवाल द्वारा समाज में एकरूपता लाते हुए एकता पर बल देते महारानी दुर्गावती के समान निडर साहसी बनने पर जोर देकर अपने समाज में फैले नशा पान को दूर करते शिक्षित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने जिला सहसचिव कृष्ण कुमार मंडावी, भोला पोर्ते संरक्षक,युवा प्रभाग अभिषेक पोर्ते, अक्षय नेताम, गंगाराम मंडावी अध्यक्ष सिमगा ब्लाक, लेखराम नेताम जतीन नेताम,गवरा दाई महिला सेवा समिति अध्यक्ष अनुसूईया नेताम, उपाध्यक्ष फिरन नेताम, सचिव मालती कुंजाम, कोषाध्यक्ष उषा मंडावी, भारती मंडावी संरक्षक देविका छेदैईहा , कुमारी नेताम,जन्त्री नेताम, गायत्री छेदैईहा,मानबाई छेदैईहा ,लीपी छेदैईहा,के साथ सैकड़ों के संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन आर के कुंजाम द्वारा किया गया।