अनुसूचित जनजाति आयोग छत्तीसगढ़ के माननीय अध्यक्ष श्री भानुप्रताप सिंह (कैबिनेट मंत्री) दर्जा प्राप्त का आगमन
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
दिनांक 1 अगस्त 2023 को प्रातः 9:00 धमतरी रेस्ट हाउस में सामाजिक जनों से भेंट–मुलाकात करेंगे।
*लगभग 11:00 बजे कोंडागांव रेस्ट हाउस में आदिवासी समाज प्रमुखों से भेंट मुलाकात।
जगदलपुर में दोपहर 1:00 आदिवासी समाज प्रमुखों से भेंट मुलाकात
2 अगस्त 2023 को विश्राम गृह दंतेवाड़ा में प्रातः 8:00 बजे आदिवासी समाज प्रमुखों एवं अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के पदाधिकारियों के साथ भेंट मुलाकात।*
*दिनांक 3 अगस्त 2023 को संध्या 6:00 बजे विश्राम गृह फरस गांव में आदिवासी समाज प्रमुखों से भेंट मुलाकात करेंगे।*
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला धमतरी, जिला कोण्डागांव, जिला जगदलपुर बस्तर, जिला दंतेवाड़ा के सम्माननीय जिला अध्यक्ष गण, सामाजिक प्रमुखगण एवं सम्मानीय पदाधिकारियों से अनुरोध है कि उपरोक्त अनुसार भेंट मुलाकात में उपस्थित होकर अनुसूचित जनजाति वर्ग के विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु माननीय अध्यक्ष महोदय के समक्ष रखने का कष्ट करेंगे।

