छत्तीसगढ़

गैर आदिवासियों को आदिवासी बनाने का जो खेल देश के विभिन्न राज्यों में चल रहा है, उसके कारण हो रही वर्गवार की स्थिति–आर एन ध्रुव

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 
विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन गातापार रनबौर गोंड महासभा के आश्रित ग्राम सेमराडीह में अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष आर.एन. ध्रुव के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष श्री राम ध्रुव, गातापार महासभा के अध्यक्ष राम ध्रुव, जनपद सदस्य श्रीमती राधा शंकर बघेल, सरपंच श्रीमती सुनीता चेतन वर्मा के विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बूढ़ादेव की पूजा अर्चना के साथ मणिपुर में आदिवासियों के साथ किए गए बर्बरता पूर्वक अमानवीय कृत्य के खिलाफ आक्रोश रैली निकालकर किया गया। इस अवसर पर श्री ध्रुव जी ने कहा कि पहले हमारे पूर्वजों ने बाजुओं में ताकत के बदौलत इस देश में राज कर सोने के सिक्का चलाएं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में राज करने के तरीके बदल गए हैं। अब जो समाज संगठित होगा, अपने वोट की ताकत को समझेगा, वही समाज राज सत्ता में भागीदार हो सकता है। डायनासोर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि डायनासोर समय के साथ अपने आप को ढाल नहीं सका जिसके कारण उसका नाश हो गया। हमें भी शिक्षा रूपी अस्त्र को अपनाकर मजबूत संगठन शक्ति के बदौलत समय के साथ चलना होगा। उन्होंने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गलत ढंग से गैर आदिवासियों को आदिवासी बनाने का जो खेल देश के विभिन्न राज्यों में चल रहा है, उसके कारण देश में वर्गवार की स्थिति निर्मित हो रही है। कार्यक्रम में दीवान चतुर सिंह नेताम, कोषाध्यक्ष मोहन सोरी, संरक्षक ध्वजा छेदैहा, सलाहकार इतवारी मरकाम, सह सचिव तिलक मरई, पूर्व महामंत्री धनेश ध्रुव,रामायण ध्रुव, साधराम ध्रुव, गांव प्रमुख आजूराम ध्रुव, श्रीमती माया ध्रुव, श्रीमती गिरिजा ध्रुव, त्रिभुवन ध्रुव, पूनम चंद्र ध्रुव, टिकेश्वर ध्रुव, झलेंद्र ध्रुव, सतीश ध्रुव, राजा ध्रुव लालकृष्ण ध्रुव, लखेश्वर ध्रुव, रोहित ध्रुव, टोपू राम ध्रुव, हीरा सिंह ध्रुव, करण ध्रुव,l सहित बड़ी संख्या में समाजिक जन उपस्थित थे।