बदलाव की बुनियाद शिक्षा ,प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार नवरंग
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
शास उच्च माध्य विद्यालय बिरगांव ,पदमपुर ,निरजाम के स्कूली छात्रों से संवाद
गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छ ग के प्रदेशाध्यक्ष व संविधान महोत्सव समिति के संयोजक कृष्ण कुमार नवरंग ने शिक्षा के माध्यम से बदलाव लाकर उच्च शिक्षा के रास्ते चयन प्रक्रिया में शामिल होने की बारीकी से समझाने संवाद कार्यक्रम के तहत आज शास उच्च माध्यमिक विद्यालय बिरगांव ,व पदम पुर ,निरजाम के कक्षा 9 वी से 12वी के छात्रों से सवांद किया ,कार्यक्रम में अन्य जिलों की भांति मूँगेली जिला के छात्रों का चयन केंद्रीय महाविद्यालय ,निष्ठा योजना ,प्रयास विद्यालय में चयन नहीं होता ,जिसके कारण यहां के विद्यार्थियों का चयन लगभग निः शुल्क उच्च शिक्षा के लिए चयन से वंचित हो जाते है और शीट खाली चली जाती है , छात्रों को अवगत कराया गया है गवर्नमेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ संबद्ध संविधान महोत्सव (भिमोत्सव समिति) समिति 2018 से लगातार देश के प्रसिद्ध विद्वान ,दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ,जाने माने पत्रकार,चिंतक विचारक को 26 नवम्बर संविधान दिवस के दिन आमंत्रित कर कार्यक्रम आयोजित करती हैं और जिला मूँगेली के हाई स्कूल ,हायर सेकंडरी स्कूल के छात्रों के लिए सामान्य ज्ञान ,संवैधानिक क्विज प्रतियोगिता आयोजित करती है ,विद्यालय में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का 26 नवम्बर को सम्मान करती हैं ,समिति के भुवन बघेल ,ने बताया कि विगत वर्ष 30 से अधिक विद्यालय के छः हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया था जिसे बढ़ाकर दस हजार छात्रों को शामिल करने का लक्ष्य रखा है ,जिसके लिए समिति विद्यालय में जाकर संवाद कर रही है सवांद कार्यक्रम में शास उच्चतर माध्य विद्यालय बिरगांव के प्राचार्य श्री एम आर मराबी ब्याख्याता द्रविड़ मिरी नंद किशोर वैष्णव राजेन्द्र पंडाल नंद किशोर डड़सेना श्रीमती अर्चना मसीह शास उच्च माध्य विद्यालय पदम पुर के , श्री मेहर जी ब्याख्याता आर एस पटेल , श्रीमती आशा आदिले , शास हाई स्कूल निरजाम के प्राचार्य एच एल कुर्रे ब्याख्याता सी आर जगत श्रीमती ममता राठौर श्रीमती पिंकी तम्बोली आशीष श्रीवास्तव श्रीमती साधना साहू उपस्थित रहे साथ में समिति के बसंत बंजारे विजय मारखंडे , डोम प्रकाश कश्यप शामिल रहे।

