राष्ट्रीय

रायपुर रेल मंडल में अंतागढ़- तारोकी खंड में रेल संरक्षण आयुक्त स्पीड ट्रायल रन के दौरान रेलवे ट्रैक पर स्वंय जाने एवं मवेशियो को जाने से रोके, जिससे जन-धन एवं रेलवे संपत्ति का नुकसान न

Spread the love

*Commissioner Railway safety (CRS Special) speed trail Run in Antagarh – Tarokoi section on 24.08.2023*

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंर्तगत महत्वपुर्ण परियोजना “दल्लीराजहरा-रावघाट” में वर्तमान में दल्लीराजहरा के आगे अंतागढ़ तक ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोग लाभांवित हो रहे है।
इसी कड़ी में रावघाट परियोजना के अंर्तगत रेल लाईन का विस्तार का काम अंतागढ़-तारोकी खंड में लगभग 17.50 किलोमीटर (17.50 Km) का कार्य पूरा हो चुका है। यह परियोजना आर्थिक एवं क्षेत्रीय विकास के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपुर्ण है।

दिनांक 24.08.2023 को रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) द्वारा स्पीड ट्रायल रन किया जाएगा । जन सामान्य एवं क्षेत्रीय निवासीयो से अनुरोध है कि रेलवे ट्रैक पर मवेशियो को जाने से रोके, स्वयं भी ऐतिहात बरते जिससे जन-धन एवं रेलवे संपत्ति का नुकसान न हो।