एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर मधु सिदार को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी बधाई
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
एशियन खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार उपलब्धि और स्वर्ण पदक जीतने पर छत्तीसगढ़ की बेटी मधु सिदार को गोंडवाना गोंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मधु सिदार एक छोटे से गांव चिरोडा जिला जशपुर का निवासी है जो कि उनके माता-पिता एक साधारण किसान है अपनी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ सहित पूरे आदिवासी समाज में खुशी और गर्व का वातावरण है।
उन्होंने कहा कि मधु सिदार की सफलता समाज की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कठिन परिश्रम और समर्पण के माध्यम से यह साबित किया है कि प्रतिभा और अवसर मिलने पर आदिवासी समाज की बेटियां भी देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन कर सकती हैं।
गोंडवाना गोंड महासभा की ओर से मधु सिदार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मधु सिदार आगे भी देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई ऊंचाइयां हासिल करें और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करती रहें।
संरक्षक अरविंद नेताम पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार
अध्यक्ष रामचन्द्र नेताम कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. भुवन सिंह कोर्राम
महासचिव तरूण कुमार नेताम संरक्षक सिदाम आरजू उपाध्यक्ष
कमलेश कुमार अरका मानिक राव मुरलीधर बी.टेकाम
सचिव झुरो चन्द्र गौर कमलेश कुमार सिंह शम्भू नाथ
संयुक्त सचिव माडवी राजा मारकण्डे श्याम सुन्दर ध्रु
कोषाध्यक्ष घासीराम माझी राष्ट्रीय सलाहकार शोभीराम नेताम
राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रभाग)श्रीमती सुशीला नेताम
राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा प्रभाग)कंदर्पराज सिदार मीडिया प्रभारी
विजय मरपच्ची एवं देश के आदिवासी समाज इस बेटी को हार्दिक शुभकामनाएं दिए

