छत्तीसगढ़

सर्व आदिवासी समाज ने ठोंकी ताल ….. अब आही हमर राज

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

29 अगस्त २०२३ दिन मंगलवार को बिल्हा (सामान्य) विधान सभा क्षेत्र के बिल्हा एवं पथरिया परिक्षेत्र के सर्व आदिवासी समाज की रात्रिकालीन पारंपरिक सगाना सभा का आयोजन ग्राम मोह्भटठा (सरगांव) के बुढादेव ठाना परिसर में हुआ.. जिसमें बिल्हा क्षेत्र के 7 चक और पथरिया क्षेत्र के 9 चक के सियान और जवान लोग उपस्थित रहे. “समाज सत्ता की और अग्रसर अभियान” के तहत आगामी विधान सभा चुनाव में समाज की ओर से प्रत्याशी खडा करने पर गहन विचार मंथन हुआ. विचार मंथन पश्चात विधान सभा क्षेत्र के लिएचुनाव संचालन समिति का गठन किया गया.
संचालन समिति ने अलग से बैठक कर बिल्हा विधान सभा (सामान्य) क्षेत्र से प्रत्याशी के लिय शिव नारायण चेचाम जिला अध्यक्ष (युवा प्रभाग) का नाम सर्व सम्मति से प्रस्तावित किया.

इस अवसर पर “समाज सत्ता की और अग्रसर” अभियान के क्षेत्रीय संयोजक रमेश चन्द्र श्याम के साथ अमृतलाल मरावी और राजेन्द्र मरकाम उपस्थित रहे.