खुडुभांठा (मस्तुरी) में भी समाज सत्ता की ओर अग्रसर अभियान .
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
१५ सितम्बर, २०२३ दिन गुरुवार को “समाज सत्ता की और अग्रसर” अभियान के तहत सर्व आदिवासी समाज ने मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खुडुभांठा में चुनावी गोठ–बात प्रारम्भ किया. इस गोठ बात में क्षेत्र के सर्वश्री गंगासागर , यशपाल खैरवार, श्यामलाल, धन्नू, रामाधार, बल्रराम पोर्ते, बिसाहू मरकाम, नरेश मरावी, शत्रुहन जगत, राज कुमार मरकाम और सुखराम खूंटे गुरूजी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.
गोठ बात का संचालन श्री अमृतलाल मरावी उपाध्यक्ष युवा प्र. सीपत परिक्षेत्र ने किया.

