छत्तीसगढ़

तखतपुर विधान सभा (सामान्य) क्षेत्र में भी “समाज सत्ता की ओर अग्रसर” अभियान की दस्तक.

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

17 सितम्बर 2023 दिन रविवार को बिल्हा बैठक के बाद तखतपुर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम बेलपान में आयोजित बैठक के लिए रवाना हुए. शाम साढ़े चार बजे गाडाघाट बेलपान पहुंचे. बेलपान में पवित्र नर्मदा कुंड है. यहाँ भी अमरकंटक की तरह भूमिगत जलश्रोत अनवरत प्रवाहमान है. माघ पूर्णिमा में मेला लगता है जो दो हफ्ते तक चलता है.

ग्राम गाड़ाघाट में सगा समाज की पारंपरिक बैठक हुई. जिसमे ब्लाक अध्यक्ष श्री राम बनवास जगत ने साज सत्ता की और अग्रसर अभियान क्यों और कैसे… के सम्बन्ध में समाज को अवगत कराया. जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज रमेश चन्द्र ने विस्तार से अभियान के बारे में बताया. श्री समय सिंह गोंड ने समाज के प्रश्नों का जवाब दिया. समाज के लोगों ने अपनी अभियान के लिए सहमति और सुझाव भी दिया.

बैठक में क्षेत्र के सियान, जवान और मातृशक्तियों में सर्वश्री / श्रीमती मनटोरा मरकाम, पांचो नेताम, तुलसी मरकाम, राजकुमारी धुर्वे, रामेश्वरी मरकाम, कजा नेताम, दुलार मरकाम, रतन जगत, रामबनवास जगत, संतराम छेदैहा, तिरिथ्राम मरकाम, मन हरण ध्रुव संतराम ध्रुव, दुलार मरकाम, जयजयराम नेताम, अजय कुमार ध्रुव, शोभित मरावी, संतोष खुशरो, विश्वास ध्रुव, शिवकुमार मरकाम, प्रकाश सिंह सहित क्षेत्र के कई सम्मानित जन उपस्थित रहे.

अभियान के क्षेत्रीय संयोजक रमेश चन्द्र श्याम के साथ बिलासपुर से सर्वश्री समय सिंह गोंड़ बिलासपुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा, अमृतलाल मरावी उपाध्यक्ष सीपत परिक्षेत्र युवा प्र. राजेन्द्र सिंह मरकाम जिला उपाध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा, परमेश्वर कुमार बिंझवार जिला संयुक्त सचिव, बद्री खैरवार जिला संगठन मंत्री युवा प्र. तथा क्षेत्र के सम्मानित सगाजन उपस्थित रहे.

बेलपान में नर्मदा कुंड क्षेत्र का दर्शन लाभ भी प्राप्त किया गया.