बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में सियासती संग्राम की जोरदार तैयारी
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
१७ सितम्बर २०२३ दिन रविवार को सर्व आदिवासी समाज की बैठक बिल्हा में हुई. जिसमें “समाज सत्ता की ओर अग्रसर” अभियान के क्षेत्रीय संयोजक रमेशचंद्र श्याम ने प्रदेश कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देश को समाज से साझा किया. जिसमें बिल्हा विधान सभा क्षेत्र के मनोनीत चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारियों के मनोनयन तथा बिल्हा में यथाशिग्र एक पार्टी कार्यालय खोलने पर चर्चा हुई, ताकि जिम्मेदारियों का व्यक्तिगत निर्धारण किया जा सके और प्रदेश स्तरीय कार्यालय से यथोचित संपर्क और संवाद बना रहे.
बैठक में प्रस्तावित प्रत्याशी श्री शिव नारायण चेचाम सहित सर्वश्री भूपेन्द्र सिंह मरकाम, अध्यक्ष बिल्हा (द), महासिंह नेताम ब्लाक अध्यक्ष युवा प्र ढेलु राम ध्रुव चक अध्यक्ष, विनोद मरावी, समय सिंह गोंड़ बिलासपुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा, अमृतलाल मरावी उपाध्यक्ष सीपत परिक्षेत्र युवा प्र. राजेन्द्र सिंह मरकाम जिला उपाध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा, बद्री खैरवार जिला संगठन मंत्री युवा प्र. तथा क्षेत्र के सम्मानित सगाजन उपस्थित रहे.
शनिचरी बाजार बिल्हा में इलेक्ट्रानिक मिडिया द्वारा आयोजित “सियासती संग्राम” ओपन डिबेट में शामिल होने पर सहमति बनी.

