सर्व आदिवासी समाज बिल्हा विधान सभा क्षेत्र ने ठोंकी ताल …. लड़ेंगे …जीतेंगे…. भरत लाल पोर्ते बने चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
सर्व आदिवासी समाज के “समाज सत्ता की और अग्रसर” अभियान के तहत सर्व आदिवासी समाज भवन पत्थरखान भांठा बिल्हा में बिल्हा और पथरिया क्षेत्र के समाज प्रमुख जन बैठे, और आगामी विधान सभा चुनाव में समाज द्वार घोषित प्रत्याशी श्री शिव नारायण चेचाम के पक्ष में चुनाव संचालन के लिये गहन विचार मंथन और चर्चा के पश्चात संचालन समिति के पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से मनोनयन किये.
जिसमें सर्व सम्मति से श्री भरतलाल पोरते अध्यक्ष बिरकोनी चक को चुनाव संचालन समित का अध्यक्ष मनोनीत किया गया.
बैठक में सर्व श्री शिव नारायण चेचाम घोषित प्रत्याशी एवं जिला अध्यक्ष युवा प्र. जदुनाथ सिंह उइके जिला संयुक्त सचिव, अनिल मरावी जिला सचिव, गेंदराम नेताम ब्लाक अध्यक्ष पथरिया, धेलुराम मरावी उपाध्यक्ष, चन्द्र कुमार नेताम, भूपेन्द्र मरकाम ब्लाक अध्यक्ष बिल्हा, महासिंह नेताम ब्लाक अध्यक्ष युवा प्र. चन्द्र कुमार नेताम, राजू ध्रुव सचिव पौंसरी चक, महादेव मरावी, पुनीत राम मरावी, दिनेश मरावी, लक्ष्मण मरावी, बलराम सोरी, भोलाराम मरावी,लखनु नेताम, गुहरा मरावी, ताराचद मरकाम, राधेलाल कुंजाम सहित कई सम्मानित सगाजन उपस्थित रहे.
बिलासपुर से जिला अध्यक्ष के साथ अमृतलाल मरावी उपाध्यक्ष सीपत परिक्षेत्र युवा प्र. और राजेन्द्र सिंह मरकाम जिला उपाध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा बैठक में सम्मिलित हुए. .

