छत्तीसगढ़

प्रदेश कि दो करोड़ लोगो कि मातृभाषा छत्तीसगढ़ी को भाषाई स्थान दिलाने छत्तीसगढ़ी डिग्री धारियों ने मुख्यमंत्री से किया मुलाक़ात

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

एम ए छत्तीसगढ़ी डिग्री धारी छात्र संगठन ने छत्तीसगढ़ी को पूर्ण राजभाषा का दर्जा दिलाने के लिए नवनियुक्त मुख्य्मंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके पहुना मे जाकर मुलाक़ात किया..एम ए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ऋतुराज साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री से मांग किया गया कि 2007 मे जो राजभाषा का दर्जा छत्तीसगढ़ी को प्रदान किया गया था वो 17 वर्ष हो जाने के बाद भी पूर्ण राजभाषा नही बन पाई है उसे पूर्ण राजभाषा बनाने हेतु मांग किया गया . संगठन के अध्यक्ष ने आगे बताया कि 2013 मे रमन सिंह जी कि सरकार ने पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी मे माध्यम के रूप मे एम ए छत्तीसगढ़ी का पाठ्यक्रम खोला था ताकि छत्तीसगढ़ी भाषा संस्कृति को बढ़ावा मिले.पर दस वर्ष बीत जाने के बाद भी लगभग 800 लोग पास आउट होके निकल चुके है अभी तक इन डिग्री धारियों के लिए कोई रोजगार व्यवस्था नही हो पाई है.इस ओर भी माननीय साय जी को ध्यानकर्षित कराया गया. छात्र संगठन कि मांगो को सुनकर मुख्य्मंत्री जी ने इस पर व्यवस्था करने कि बात कही.गौरतलब है एम ए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन छत्तीसगढ़ी को स्कूल सिक्छा मे लागु करने, कामकाज कि भाषा बनाने, रोजगार कि व्यवस्था के लिए लगातार अपनी मांग को लेकर शासन प्रशासन को अवगत करा रहे है.
इस मुलाक़ात के दौरान संगठन के संजीव साहू, पूजा पगहनिया अदिति गुप्ता , अजय पटेल, जिनेन्द्र यादव विनय बघेल, खेमराज साहू, लक्की शर्मा , रजत बंजारे, पिलेन्द्र यादव, सत्यप्रकाश सहित बहुत से बेरोजगार डिग्री धारी छात्र मौजूद रहे..