Sunday, October 18, 2026
छत्तीसगढ़

आज देश भर की सबसे प्रतिष्ठ ब्रांच में से एक रायपुर ब्रांच ऑफ़ Chartered Accountants ऑफ़ India के चुनाव हुए

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

वर्ष – 2023-24 के लिए चुनाव हुए जिसने सर्व सहमति से सी ए धवल शाह – अध्यक्ष , सी ए विकास गोलछा उपाध्यक्ष , सी ए रश्मी वर्मा सचिव , सी ए गोपाल अग्रवाल कोषाध्यक्ष , सी ए रवि जैन – सिकासा चेयरमैन , सी ए अमिताभ दूबे , सी ए रवि ग्वालानी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए –

सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के अध्यक्ष सी ए किशोर बरडिया के नेतृत्व में व मार्गदर्शन में चुनाव संपन्न हुए ।

सभी ने मिलकर रायपुर ब्रांच व सी ए प्रोफेशन के लिए देश भर में नए कीर्तिमान रचने का संकल्प लिया , पूरे देश में सबसे सुंदर रायपुर ब्रांच का नया भवन बनाने का रोड मैप तैयार किया ।

छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में आर्थिक व वैश्विक पक्ष की जानकारी प्रसारित की जाएगी – जिस से छत्तीसगढ़ में स्टार्ट अप व नवाचार को बढ़ावा मिले – जिस से छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में आगे रहे ।

पूरे वर्ष भर में राष्ट्रीय – अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक कार्यक्रम रायपुर में आयोजन करवाने व छत्तीसगढ़ के उद्यमियों को उस से लाभ दिलवाने का निर्णय लिया गया एवं छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया गया ।