आदिवासी युवा प्रभाग के सदस्यों के द्वारा डीआईजी श्री डीआर आचला का किया गया स्वागत
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
समाज के प्रति समर्पण, कार्यों एवं व्यवहार की सराहना की गई
राजनांदगांव, 19 फरवरी 2024
आदिवासी युवा प्रभाग जिला राजनांदगांव के पदाधिकारियों के द्वारा रविवार 18 फरवरी को ममता नगर राजनांदगाॅव स्थित डाॅ. फुलेन्द्र उईके के निवास में अभी हाल में ही डीआईजी के पद पर पदोन्नत होने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री डी.आर.आचला का स्वागत किया गया। इस अवसर पर आदिवासी युवा प्रभाग के सदस्यों ने श्री आचला को एक कुशल एवं समाज के प्रति समर्पित तथा संवेदनशील अधिकारी बताते हुए उनके कार्यों एवं व्यवहार की भूरी-भूरी सराहना की। आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने श्री आचला के डीआईजी पद पर पदोन्नत होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं आरडीसी अस्पताल के संचालक तथा गोण्डवाना यूथ क्लब के संरक्षक डाॅ. फुलेन्द्र उईके, गोण्डवाना समाज के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष श्री चन्द्रेश ठाकुर, गोण्डवाना युवा प्रभाग के जिला अध्यक्ष श्री नरेन्द्र मंडावी सहित श्री सोनू ओटी, सोनू उईके, खिलावन नेताम, सुदर्शन नेताम, नवीन मंडावी, नरसिंग नेताम, कृष्णा तारम, रवि ठाकुर, सुरेन्द्र मंडावी, सुरेन्द्र ठाकुर, सेवक उईके, अरूण कुमार के अलावा आदिवासी युवा प्रभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


