छत्तीसगढ़

26 फरवरी को सर्व आदिवासी समाज 23 सूत्रीय मांगो को लेकर करेंगे सांकेतिक धरना प्रदर्शन

Spread the love

 

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

सर्व आदिवासी समाज एवं सर्व समाज के तत्वाधान में 23 सूत्री मांगों को लेकर हसदेव बचाओ संघर्ष समिति एवं बस्तर जन संघर्ष सेवा समिति संवैधानिक एवं आदिवासी सुरक्षा के लिए कार्यरत समस्त संस्था के साथ ही साथ बस्तर सरगुजा में हो रहे आदिवासियों पर अत्याचार एवं संवैधानिक अधिकार नहीं मिलने पर एक दिवसी धरना एवं विधानसभा घेराव का ज्ञापन दिया गया था। इस परिपेक्ष में मुख्यमंत्री के द्वारा सर्व आदिवासी समाज को बुलाकर प्रत्येक बिंदु पर चर्चा किया गया है। लेकिन निर्धारित सांकेतिक हड़ताल विधानसभा घेराव किया जाएगा।

*विभाग वार अलग-अलग मुद्दों को लेकर धरना स्थल पर ज्ञापन सोपा जाएगा*

विभाग वार अलग-अलग मुद्दों को लेकर 26/ 2/ 2024 को धरना स्थल पर ज्ञापन सोपा जाएगा, धरना स्थल बुढ़ा तालाब रायपुर पर ही सक्ष्म अधिकारियों को चर्चा कर प्रत्येक बिंदु पर अवगत कराया जाएगा ।

मुख्यमंत्री से मिलकर अरविन्द नेताम ने बस्तर सरगुजा में हो रहे आदिवासियों पर अत्याचार एवं संवैधानिक अधिकार नहीं मिलने पर नाराज़ आदिवासी कि समस्या को बिन्दु वार चर्चा किया एवं माननीय विनोद नागवंशी ने हसदेव में गलत तरीके से हो रहे कोयला खनन एवं वहां के गांव को उजाड़ने कि जानकारी मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।

बी.एस.रावटे ने बस्तर में आदिवासियों के द्वारा 16 जगह पर जैसे सारकेगुडा, एडसमेटा, सिलगेर, चिलगेलट, पेदागेलुर, ताड़मेटला, गोमपाल आदि आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन लगातार अपने मांगों को लेकर बैठी हुई है उसकी सुनवाई किसी ने भी नहीं कि आज तक शासन प्रशासन उसे पूछने तक भी नहीं गया एवं सलवा जुडूम में उजाड़े गए 600 गांव को उन्हें पुनः बसाने की मांग की जिवराखन मर‌ई ने सितानदी अभ्यारण में उजड़ गए गांव का आज 45 वर्ष हो गया है उसकी बसावट अभी तक नहीं हुआ है नहीं मुआवजा मिला है जबकि हाईकोर्ट का आदेश शासन प्रशासन को दे दिया है मुख्यमंत्री को अपनी बात रखे उसके पश्चात अकबर राम कोर्राम ने अपनी बात मुख्यमंत्री को फर्जी मुठभेड़ में आदिवासियों को नक्सलवादी के नाम पर मारे जा रहे हैं।

आदिवासी पर हो रहे अत्याचार का अवगत कराते हुए दोषी अधिकारियों को सजा मिलनी चाहिए यु.आर.गंगराले ने बालोद जिले के जामडीपाठ तुवेगोदी के आस पास गांव आदिवासियों के अपने देव स्थान पर अवेध कब्जा हो रहे इसका भी प्रमुखता से मुख्यमंत्री से चर्चा किया गया। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नेताम माननीय अकबर कोर्राम गोड़ महासभा अध्यक्ष बी एस रावटे जी कार्यकारी अध्यक्ष जिवराखन मर‌ई, आर.एन. साय (महासचिव), विनोद नागवंशी (प्रदेश सचिव) यू.आर. गंगराले, आर.सी. श्याम, सुमेर सिंह नाग, सुरजू टेकाम, उदय नेताम, जीवराखन उसारे, प्रशांत कोडपे, तुकाराम कोर्राम, महेश कुमार कोरेटी, श्याम सिंह नेताम, थानसिंग मंडावी, धन्नुलाल मंडावी, किशोर कुमार मंडावी आदि उपस्थित थे।

यह जानकारी सर्व आदिवासी समाज के मीडिया प्रभारी जीवराखन लाल उसारे ने दिया।