रेल्वेस

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल में स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान एवं एम्बुश चेकिंग के दौरान लगभग 42215 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें।
टिकट चेकिंग अभियान में दिनांक 02 अगस्त, 2023 को चलाया गया जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले लगभग 141 मामलों से 42215 रूपये राजस्व प्राप्त हुआ। इस टिकट चेकिंग अभियान में कुल 141 मामलों से रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा 42215 रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया। इस टिकट चेकिंग अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री दुलार साय चौहान सहित 01 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री टाटा बाबूराव , 01 मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक श्री.ए.जैना , श्री जे के बाग ,14 टिकट संग्राहक, 02 रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा उरकुरा रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेनों में एंबुश टिकट चेकिंग जांच की गई ।
रेल प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर मे प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी एवं रेल परिसर को साफ सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें ।