छत्तीसगढ़

सूरज प्रसाद देवांगन की सेवा समाप्ति की मांग तेज, शराब पीकर ड्यूटी करने और फर्जी हस्ताक्षर के गंभीर आरोप

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

’’मानिकचौरी।’’ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकचौरी में पदस्थ नेत्र सहायक सूरज प्रसाद देवांगन के खिलाफ लगातार शिकायतें सामने आने के बाद अब उनकी सेवा समाप्त करने की मांग तेज हो गई है। उन पर शराब का सेवन कर शासकीय कार्यालय में ड्यूटी करने, फर्जी हस्ताक्षर कर पत्र प्रस्तुत करने तथा आरटीआई के माध्यम से ब्लैकमेलिंग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि देवांगन दूसरों के हस्ताक्षर स्वयं कर दस्तावेजों में लगाते हैं। उनके विरुद्ध अभनपुर थाना एवं अजाक थाना में भी मामले दर्ज होने की बात कही जा रही है। इन मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई गई है।

बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान शराब सेवन की शिकायतों के चलते पूर्व में उनका स्थानांतरण भी किया गया था। अब लगातार मिल रही शिकायतों के बाद संबंधित विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई एवं सेवा समाप्ति की मांग की जा रही है।

’’अब सवाल यह है कि शासकीय स्वास्थ्य संस्थान में इस तरह के गंभीर आरोपों पर विभाग कब संज्ञान लेगा और निष्पक्ष जांच कर क्या कार्रवाई करेगा?’’