Friday, May 22, 2026
छत्तीसगढ़

मीडिया कर्मी आवासीय परिसर, सोनडोंगरी की बैठक संपन्न, सर्वसम्मति से लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

मीडिया कर्मी आवासीय परिसर, सोनडोंगरी की महत्वपूर्ण बैठक आज सोमवार को संपन्न हुई । इस बैठक में अध्यक्ष की ओर से कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए, साथ ही उपस्थित सदस्यों ने भी अपनी-अपनी बात रखी।

सर्वसम्मति से कुछ निर्णय लिए गए, जो इस प्रकार हैं।
1. सभी ब्लॉक में जाकर मकान मालिक और किराएदार का नाम नंबर लेना है, यह जानकारी रजिस्टर में मेंटेन करनी है।
2. जनवरी से मेंटेनेंस भी लिया जाएगा।
3. इन दोनों कामों के लिए सुबह 7:00 से 8:00 और शाम को 7:00 से 8:00 बजे तक सभी ब्लॉक में जाना है ।
4. कॉलोनी के लिए बनाए गए नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा,

*कुछ सदस्यों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो इस प्रकार हैं…*
1. बिजली प्रभारी – प्रवीण कुमार सिंह, लकी भाई
2. सफाई प्रभारी – श्रीमती मेहर खान, प्रवीण वर्मा
3. जल प्रभारी – राजू मण्डले, कौशल जोशी,अजय मलिक
4. अनुशासन प्रभारी- जिवराखन उसारे, निश्चय शर्मा, नावेद खान

आगे होने वाली बैठकों में अन्य सदस्यों को भी अलग-अलग जवाबदारी सर्वसम्मति से सौपी जाएगी

मदन बघेल
अध्यक्ष
मीडिया कर्मी आवासीय परिसर, सोनडोंगरी, रायपुर