मीडिया कॉलोनी सोनडोंगरी में पहुंची मोबाइल यूनिट, रहवासियों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लिया लाभ
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
रायपुर। शहर के सोनडोंगरी स्थित मीडियाकर्मी आवासीय परिसर में आज सुबह प्रशासन द्वारा चलित मोबाइल यूनिट एम्बुलेंस पहुंची थी। जहां कालोनी के रहवासियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। वहीं कॉलोनीवासियों ने इस पुनीत कार्य के लिए कॉलोनी के अध्यक्ष मदन बघेल एवं कार्यकारिणी सदस्य संजीव सिन्हा का अभार माना है।
बता दें कि मीडिया कालोनी सोनडोंगरी के नवनियुक्त अध्यक्ष मदन बघेल ने कॉलोनीवासियों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ देने के लिए कार्यकारिणी सदस्य संजीव सिन्हा को निर्देश दिया था। जिससे संजीव सिन्हा ने प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला से संपर्क किया और नगर निगम कमिश्नर से बात करके मीडियाकर्मी आवासीय परिसर सोनडोंगरी में स्वास्थ्य सेवा के लिए मोबाइल यूनिट की व्यवस्था करवाई। जिससे मीडियाकर्मी आवासीय परिसर के रहवासियों ने इस बेहतरीन सुविधा के लिए अध्यक्ष मदन बघेल एवं संजीव सिन्हा को धन्यवाद दिया है अध्यक्ष मदन बघेल ने रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयों से मिलकर इस सहयोग के लिए धन्यवाद वाद किया और प्रेसक्लब के नवयुक्त पदाधिकारी को शपथ-ग्रहण के अवसर पर मदन बघेल ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दिया साथ में मदन बघेल ने मीडिया के सभी साथियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और आगे सहयोग की अपेक्षा

