हमर राज पार्टी बस्तर लोकसभा से नरेंद्र बुरका ने भरा नामांकन
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
बस्तर 26 मार्च को बस्तर लोकसभा के नामांकन में नरेंद्र बुरका ने हमर राज पार्टी से नामांकन भरा । वरिष्ठ नेता अरविंद नेताम, राष्ट्रीय अध्यक्ष अकबर राम कोर्राम, महासचिव विनोद नागवंशी, प्रदेश अध्यक्ष बी एस रावते, प्रभारी जीवराखन मराई, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महेश रावटे, जिला अध्यक्ष अशोक तालंडी, बंगा राम सोढी, शिवा नेताम, कमल नारायण मांडवी, भगवान दास साहू, हुमेश साहू, संगीता कोर्राम सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ प्रियदर्शनी स्टेडियम से कलेक्टर निर्वाचन कार्यालय तक रैली के माध्यम से गए । नरेंद्र बुरका अपने जिवन काल में महत्वपूर्ण पदों में अपनी सेवा दी है अधीक्षक, बी आर सी , प्रिंसिपल के बाद ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर के पद पर कार्य किए एवम् सामाजिक कार्यों में सर्व आदिवासी समाज का प्रदेश उपाध्यक्ष, गोंडवाना समाज जिला अध्यक्ष एवम हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष पद कुशल नेतृत्व करने का अनुभव है इसीलिए संभवतः हमर राज पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। समर्थन में कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर , सुकमा, दंतेवाड़ा के सामाजिक जानो ने पूर्ण समर्थन दिया और जितानेके लिए संकल्प लिए।

