मै कोई राजनीति पार्टी का सदस्य नही हूं। फिर भी मै सबसे पहले तो ये Declear कर देता हूं कि मेरा और मेरे परिवार का वोट केवल “हमर राज पार्टी” को ही दूंगा और देते रहूंगा।
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
आज मै जितना खुश हूं उतना ही भावुक भी हूं। ये बात हम सब जानते है कि हमारे ही समाज के नेता और मंत्री समाज के विकास लिए कितना काम किया है या कर रहे हैं। मेरे जहन मे हमेशा रहता था कि ऐसा कुछ हो जो हमारे लिए लड़े हमारे समाज के लिए लड़े केवल आदिवासी समाज उस पार्टी का पहला मकसद हो उसके लिए कोई विशेष रूप से राजनैतिक पार्टी का होना आवश्यक था। हमने(आदिवासी) बहुत सहा है अत्याचार, शोषण भ्रष्टाचार, हमारे बेटी बहनें बहुओं के साथ जो हुआ क्या बोलूं जब भी सोचता हूं मेरे अंदर से आग उगलता है। इतना गंदे तरीके से बर्ताव हुआ है। अब हम सबको एक जुट होकर हमारे समाज के लिए हमारे अधिकार के लिए एक राजनीति पार्टी को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है जो की इतने असहनीय स्थिति के बाद अब हमारे हित के लिए “हमर राज पार्टी” हिम्मत जुटाई है। मेरे नजरों से ये कोई राजनीति पार्टी नही है बल्कि ये सामाजिक पार्टी है। आदिवासी के अस्तित्व या हमको को मिटने से बचाना हो तो ” हमर राज पार्टी” को हर हाल मे लाना ही होगा अन्यता आगे विनाश तय है। भारत मे 70% आदिवासी है अगर हम सभी एक साथ सामाजिक निर्णय ले लें तो कोई भी संगठन हमसे ताकतवर नही होगा। स्वतंत्रता भारत से अभी तक हम आदिवासियों मूलनिवासियों के साथ बहुत गलत हुआ है और गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है। हमें जानबूजकर हमारी ताकत हमारी संस्कृति हमारी पुरखा सभी से वंचित रखा गया है। क्योंकि वो अच्छे से जानते हैं कि आदिवासी इस देश मे सबसे ज्यादा है अगर वो एक हो गए तो सदा राज केवल आदिवासी का ही होगा।*
*मेरे अंदर समाज की विकास एवम जागरुकता के लिए पहले से ही आग है अगर समाज के लिए सामाजिक या राजनैतिक रूप से कुछ करने का मौका मिला तो जान झोंक दूंगा। समाज सर्वप्रथम है समाज से सबसे बढकर कुछ भी नही। जय पेन शक्ति सेवा जोहार जय गोंडवाना जय आदिवासी

