गयाता जोहरनी में जामड़ी पाठ और तुएगोंदी के सभी राव, कैना और देव ठाना में जोहरनी
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ जामड़ी पाठ, तुएगोंदी, जिला बालोद में गयाता जोहरनी में जामड़ी पाठ और तुएगोंदी के सभी राव, कैना और देव ठाना में जोहरनी उपरांत सामाजिक प्रमुख और प्रशासनिक अधकारियो की बैठक । जिसमे प्रमुख रूप से विनोद नागवंशी, जीवरखन मराई, नरेंद्र नेताम, उमेंदी राम गंगराले, तुका राम कोर्राम, महेश रावते, कोसमा,सामाजिक ब्लॉक प्रमुख, गांव प्रमुख के साथ निरीक्षक, थाना प्रभारी, तहसीलदार , आर आई सहभागी रहे। ज्ञात हो जामड़ी पाठ चांदा गड़ साम्राज्य के अंतिम छोर था जिसमे छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना का क्षेत्र आता है । गोंडवाना समाज का आस्था का केंद्र 12 गांव का आराध्य और प्रमाणिक देव ठाना कुछ सालो से विवाद में है कारण आदिवासी परंपरा, रीति रिवाज और उनके आस्था से अनजान होने के कारण दूसरे संस्कृति को थोपने या लादने का प्रयास । आदिवासी और गांव की संस्कृति संस्कार को खत्म करने प्रयास । आज भी आदिवासी संस्कृति में अपने पुरखा और मान्यताओं में अगाध आस्था है जो वनों और उसके सरंक्षण संवर्धन के साथ जीना सीखता है ।
पर्यावरण सरंक्षण के लिए आदिवासी आस्था मान्यता की प्रमाणिकता पर विश्वास जरूरी है।

