छत्तीसगढ़

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेश वासियों को दी रथयात्रा की शुभकामनाएं

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

रायपुर। 2024। प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर महाप्रभु भगवान जगन्नाथ से सभी प्रदेश वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

श्री वर्मा ने कहा कि रथयात्रा हमारी सनातन संस्कृति और परंपरा का प्रतीक पर्व है। भगवान जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि वह छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश वासियों पर अपनी कृपा सदैव बनाए रखें। भारत के सभी नागरिक स्वस्थ और संपन्न रहें।