छत्तीसगढ़रायपुर

कलश यात्रा के साथ नगर का किया भ्रमण, आतिशबाजी बैंड बाजे के झूमे देवांगन समाज के लोग*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

*गुप्त नवरात्र के प्रथम दिन माता परमेश्वरी का आगमन से देवांगन समाज हुए भारी खुश*

*प्राण प्रतिष्ठा एक पवित्र कार्यक्रम है जो धर्म, श्रद्धा और विश्वास का प्रतीत – प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन*

*नीम के पेड़ के नीचे माता परमेश्वरी व हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित*

*प्रदेश अध्यक्ष देवांगन ने 108 ग्राम के चांदी के मुकुट माता को किया समर्पित*

राजधानी रायपुर में देवांगन समाज के लोगों व सामाजिक संगठन के माध्यम से रायपुर जिला देवांगन समाज 13 राज 08 मंडल, 08 प्रकोष्ठ और समाज के लोगों द्वारा जिला मुख्यालय माँ परमेश्वरी भवन, सत्यम विहार कॉलोनी, रायपुरा रायपुर में देवांगन समाज की कुल देवी माता परमेश्वरी के भव्य मंदिर का निर्माण किया गया। मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन गुप्त नवरात्रि के शुभ अवसर तथा शुभ मुहूर्त में पंडित राजेश मिश्रा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना व मंत्रोच्चार के साथ किया गया। जिसमे मनोहर देवांगन एवं गीता देवांगन मुख्य जजमान रहे। देवांगन समाज रायपुर द्वारा सुबह भव्य कलश यात्रा आतिशबाजी करते हुए बैंड बाजे के साथ समाज के लोग झूमते नाचते कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा सत्यम विहार देवांगन समाज परमेश्वरी भवन से निकलकर, राम मंदिर चौक, शीतला मन्दिर होते हुए पुनः वापस परमेश्वरी भवन पहुँचे। तत्पश्चात विधि विधान से पंडित द्वारा माता की पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा किया गया। तदुपरांत माता की प्रसाद वितरण व भोग भंडारा का आयोजन किया गया। सभी समाज के लोगों ने माता के प्रति आस्था और विश्वास रखते हुए उनके समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद लिया और प्रसाद भी ग्रहण किया।
इस दौरान देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने 108 ग्राम के चांदी के मुकुट माता को समर्पित करते हुए कहा कि प्राण प्रतिष्ठा एक पवित्र कार्यक्रम है जो धर्म, श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देवांगन समाज की कुलदेवी माता परमेश्वरी है
और गुप्त नवरात्र के प्रथम दिन माता परमेश्वरी का आगमन से हमारे समाज के लिए गर्व की बात है। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने कहा माता परमेश्वरी से सच्चे दिल से मन्नत मांगी गई मुराद अवश्य पूरी होती है। इस अवसर पर प्रदेश देवांगन समाज के सगंठन उपाध्यक्ष रवि देवांगन, युवा टीम के अध्यक्ष मनोहर देवांगन, महिला टीम के अध्यक्ष किरण देवांगन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रेणु देवांगन, प्रदेश देवांगन समाज के मीडिया प्रभारी कोमल देवांगन मुंगेली सहित बड़ी सँख्या में माता के अनुयायी मौजूद रहे।

*प्रदेश समाज ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई*

प्रदेश देवांगन समाज के अध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की शांति ,सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। देवांगन ने रथयात्रा की बधाई संदेश में कहा है कि भारत में महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित सभी स्थानों में रथयात्रा निकाली जाती हैं। यह भारत की मजबूत सांस्कृतिक एकता और सौहार्द्र का प्रतीक है। प्रदेश देवांगन समाज के अध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। उत्कल समाज के साथ सभी छत्तीसगढ़वासी प्रतिवर्ष भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की रथयात्रा निकालते हैं।