छत्तीसगढ़रेल्वेस

*श्री बजरंग अग्रवाल ने अपर मंड़ल रेल प्रबंधक (परिचालन) रायपुर का पदभार ग्रहण किया*

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

रायपुर, 30 जुलाई, 2024

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के नये अपर मंड़ल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री बजरंग अग्रवाल (BAJRANG AGARWAL) को बनाया गया हैं ।
श्री बजरंग अग्रवाल भारतीय रेलवे स्टोर सेवा (IRSS) -2005 बैच के अधिकारी है। श्री बजरंग अग्रवाल पश्चिम रेलवे में उप मुख्य सामग्री प्रबंधक (प्रशासन) पद पर कार्यरत थे।
दिनांक 29 जुलाई, 2024 को अपराह्न के बाद श्री बजरंग अग्रवाल ने अपर मंड़ल रेल प्रबंधक (परिचालन) रायपुर का पदभार ग्रहण किया । श्री बजरंग अग्रवाल ने वर्ष 2015 में महाप्रबंधक रेल सेवा पदक से भी सम्मानित हैं। इन्होने आई आई एस सी (IISc) बेंगलुरु से एम. टेक ( स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग) की उपाधि हासिल की है । वर्ष 2017 में जापान से हाई स्पीड ट्रेन की ट्रेनिंग भी की है
श्री बजरंग अग्रवाल पूर्व में सेंटर रेलवे में डिप्टी चीफ विजिलेंस ऑफिसर और
उप मुख्य सामग्री प्रबंधक मटुंगा वर्कशॉप मुंबई के पदो पर भी कार्य कर चुके है।
————————-