आलोक मिश्रा को इण्डियन पब्लिक सर्विस एम्प्लॉईज फेडरेशन, छतीसगढ़ का राज्य संयोजक नियुक्त किये जाने के संदर्भ में आवेदन सौपा गया
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
इण्डियन पब्लिक सर्विस एम्प्लॉईज फेडरेशन की अखिल भारतीय कमेटी की मीटिंग 6-7 जुलाई 2024 को नई दिल्ली में श्री वी.पी. मिश्रा जी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी जिसमें सर्वसहमति से तय किया गया कि श्री आलोक मिश्रा, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, शहरी सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र, रायपुर दक्षिण, छतीसगढ कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर, छतीसगढ़ को इण्डियन पब्लिक सर्विस एम्प्लॉईज फेडरेशन, छतीसगढ़ का संयोजक नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति राज्य कमेटी के गठन या अखिल भारतीय कमेटी की अगली कार्यवाही तक वैध रहेगी।

