छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

श्री शुक्ल भवन बुढ़ापारा में रायपुर दक्षिण विधानसभा को लेकर आज महत्वपूर्ण बैठक*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
*रायपुर दक्षिण उप चुनाव में कांग्रेस के प्रबल दावेदार के रूप में मनोज सिंह ठाकुर का नाम आगे आ रहा है क्योंकि रायपुर दक्षिण के स्थानीय निवासी होने के कारण तथा लगातार कांग्रेस में सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से उनका सतत् संपर्क और संबंध बना हुआ है जिस कारण सभी नेता एवं कार्यकर्ता उनके व्यक्तित्व,विचार व सरल, सहज स्वभाव से परिचित है, क्षेत्र के बहुत बहुसंख्यक नेता और पुराने कांग्रेसी मनोज सिंह ठाकुर को रायपुर दक्षिण से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने हेतु लगातार मुखर हो रहे हैं, ऐसे मे कांग्रेस को रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट मिलने की संभावनाएं बढ़ती जा रही है, इसी तारतम्य में आज वरिष्ठ कांग्रेस जनों की बैठक शाम 6:00 बजे भारत की स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन का साक्षी रहे ऐतिहासिक भवन श्री शुक्ल भवन बुढ़ापारा में रखा गया है जहां सभी कांग्रेसी मिलकर आगामी दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को जिताने के लिए सभी नेताओं से मिलकर टिकट की मांग कर सकते है और आगे की रणनीति तैयार करेंगे*