21 अगस्त को धमतरी बंद में व्यापारी,दुकानदारों से सहयोग की अपील
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
धमतरी-21 अगस्त 2024 को पूरे देश में भारत बंद के अवहान किया गया है। इसके लिए एसटी,एससी वर्ग के प्रमुखों ने कई बैठके आयोजित कर बंद को समर्थन दिया है। इसी कड़ी में धमतरी शहर को भी बंद कराया जाना है जिसको लेकर समाज प्रमुखों ने शहर के सभी व्यापारियों एवं दुकानदारों से बंद को सहयोग करने की अपील की है। वही एसटी एससी वर्ग के शासकीय कर्मचारियों से उस दिन

अवकाश लेने का अहवान किया है साथ ही बंद को सफल बनाने एसटी एससी वर्ग के सभी समाजों से बड़ी से बड़ी संख्या में उपस्थिति की अपील किया है। समाज प्रमुखों ने अपील कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से किए गए उप-वर्गीकरण से एक ही वर्ग की जातियों के बीच संघर्ष हो सकता है वही यदि इस तरह से उप-वर्गीकरण किया जाता है,तो किसी जाति को वर्षों तक आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। बंद में सहयोग की अपील करने वालों में सर्व

आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष जीवराखन लाल मरई,ध्रुव गोंड़ समाज के तहसील अध्यक्ष जयपाल सिंह ध्रुव,सतनामी समाज के

जिलाध्यक्ष कपिल देशलहरे,शासकीय सेवक संघ के जिलाध्यक्ष आर.एल.देव,बौध्द समाज के पालनहार मेश्राम एवं अन्य समाज प्रमुख शामिल है।

