छत्तीसगढ़

मंडला के नर्मदा संगम में गोंडवाना समागम

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

१५ सितम्बर, रविवार, महराजपुर मंडला, : विश्व की समस्त संस्कृतियाँ नदियों के तट पर ही विकसित हुई है. विश्व भूविज्ञानं के प्रथम पाठ FIRST LESSION “गोंडवाना लैंड” को संज्ञा प्रदान करने वाले आदिम संस्कृति का विशिष्ट रूप… गोंडवाना संस्कृति का उद्भव नर्मदा नदी के उद्गम अमरकंटक के आसपास हुआ. उसके चिरंतन प्रवाह के साथ आदिम संस्कृत भी मंडला जबलपुर, होशंगाबाद, (अभी नर्मदापुरम) क्षेत्र में पल्लवित होते हुए केवड़िया में सरदार सरोवर के रूप में परवर्तित कर दी गई. केवाडिया (गुजरात) क्षेत्र के हजारों आदिवासियों के विस्थापन के आसुओं के साथ मिलकर नीर नर्मदा प्रवाह को कच्छ के रेगिस्तान की प्यास बुझाने के लिय नहरों में मोड़ दिया गया. आगे चलकर क्षीण नर्मदा भरूच में अरब सागर में विलीन हो जाती है . इन पंक्तियों का लेखक बीस वर्षों से अधिक…अपनी उम्र का एक चौथाई हिस्सा भरूच वड़ोदरा क्षेत्र में बिताया है.
ऐसी नर्मदा के महराजपुर मंडला के पावन संगम तट पर राष्ट्रीय स्तर गोंडवाना महासभा बैठी. महाराजपुर में नर्मद में वनझर नदी मिलती है. बोलचाल में यह नदी बंझर… बंजारी होगी है. इस संगम को पवित्र तीर्थ का दर्जा प्राप्त है और यहाँ तीर्थ स्नान और कर्मकांड भी किया जाता है. संगम तट पर विभिन्न समाजों जैसे किरार (राजपूत) समाज, मरार समाज, साहू समाज, आदि के साथ आदिवासी समाज का भी धर्मशाला है.
आदिवासी धर्मशाला में गोंड महासभा बैठी जिसमें महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ के सामाजिक जन, भुमका, गायता (ज्ञाता), युवाशक्ति और मातृशक्ति शामिल हुए. प्रमुख रूप से दो बिन्दुओं पर चर्चा हुई. एक… गोंड समाज के अस्तित्व की रक्षा के लिए विलुप्त होते हुए गोंडी संस्कृति, रीती रिवाज और परम्परा को व्यौहार में अपनाना होगा इसके लिए श्री गेंदसिंह उइके भुमक संघ के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष अखिल गोंडवाना कोयापुनेम भुमका सेवा संस्था को कार्य योजना बनाने की जिम्मेदारी दी गई. दूसरा बिंदु… गोंडी भाषा को आठवी अनुसूची में शामिल करने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए श्री शिवप्रसाद धुर्वे, उपाध्यक्ष राष्ट्रीय गोंडी मानक सृजन समिति को जिम्मेदारी दी गयी.
मंडला बैठक में छत्तीसगढ़ से सर्वश्री अकबर राम कोर्राम प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा, रमेश चन्द्र श्याम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा, तरुण नेताम हासचिव छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा, मोहन कोमरे कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा विनोद नागवंशी प्रदेश उपाध्यक्ष, सोनउ राम नेताम कंदर्प सिदार राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा अध्यक्ष राष्ट्रीय गोंड महासभा, समय सिंह गोंड कार्यकारी जिला अध्यक्ष बिलासपुर, श्यामलाल जगत प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष ने अपनी उपस्थिति दी.