छत्तीसगढ़रायपुर

डाॅ.जगदीश सोनकर , मिशन संचालक ,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम) को तत्काल पद से हटाने की ,माननीय मुख्यमंत्री से गई मांग‘‘

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

छत्तीसगढ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्र्रतिनिधी मंडल माननीय मुख्यमंत्री, माननीय स्वास्थ्य मंत्री, माननीय वित्त मंत्री, एवं अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से भेट कर मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को तत्काल पद से हटाने के संबंध में ज्ञापन सौपा गया है , प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारियों की विभागीय लंबित मांगो जिसमे विशेषकर शासन स्तर पर लंबित प्रकरण पर क्रियान्वयन नही होने के कारण 9 सितंबर 2024 को प्रदेश भर से एकत्रित हजारो की संख्या मे उपस्थित होकर स्वास्थ्य कर्मचारी, स्वास्थ्य भवन (संचालनालय) नवा रायपुर का घेराव कार्यक्रम आयोजित किये थे।
घेराव कार्यक्रम के दौरान संचालक, स्वास्थ्य सेवाये, श्री रितुराज रघुवंशी एवं आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमति किरण कौशल ने प्रतिनिधीयो को आमंत्रित कर सभी मांगो पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्यवाही की बात कही, वही मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) डाॅ. जगदीश सोनकर सर्वप्रथम तो प्रतिनिधीयों से चर्चा के लिए लंबा इंतजार कराया। बुलाने के पश्चात् कक्ष मे कुर्सी तक मे बैठने को भी नही कहा गया एवं मोबाईल क्यों लेकर आये हो तथा अमर्यादित शब्दो का प्रयोग करते हुए चर्चा करने से मना कर दिये। जबकि सबसे ज्यादा समस्या एन.एच.एम. विभाग की है। डाॅ जगदीश सोनकर के मिशन संचालक पद पर पदस्थापना के पश्चात् एन.एच.एम. के कर्मचारियो को मासिक वेतन समय पर नही मिल पा रहा है , समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमो ( जननी सुरक्षा,पल्स पोलियो, नसबंदी, कुष्ठ सर्वे,पल्स पोलियो……आदि) मे मिलने वाली प्रोत्साहन राशियो का वितरण हितग्राहीयो एवं कर्मचारियों मे नही हो पा रहा है, इस वर्ष स्वास्थ्य संस्थाओ को मिलने वाले फंड का राशि का वितरण नही किया गया है जिससे स्वास्थ्य संस्थाओ का कार्य बुुरी तरह से प्रभावित हो रहा है , पूर्व मे भी इसके द्वारा किये गये शासन नियम विरोधी एवं अभद्रतापूर्वक कार्य का जोर शोर से विरोध हुआ था, इसके इस प्रकार के कार्यो से विभाग के कर्मचारी मे भारी आका्रेश पनप रहा है । इसके कारण भाजपा शासन की छवि धूमिल हो रही है। एन.एच.एम. मे स्थान्तरण का प्रावधान न होने के बावजूद भी स्थानान्तरण किया गया है जो कि एक जांच विषय है। जांच इन्हे पद से हटाने के पश्चात् ही हो सकती है। स्ंाघ ने मांग किया है कि डाॅ. जगदीश सोनकर के कार्यकाल मे की गई खरीदी की जांच कराई जाये जिससे अनेक चैकाने वाले एवं आश्चर्यजनक परिणाम सामने आयेंगें। उक्त प्रशासनिक अधिकारी को मिशन संचालक के पद से तत्काल विमुक्त किया जाये , अन्यथा संघ प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगा ।