राजेन्द्र मरकाम को मातृ शोक
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
ग्राम रलिया के के श्रीमती निर्मला मरकाम पति श्री खोलू राम मरकाम ६५ वर्ष का निधन १५ सितम्बर २०२४ दिन रविवार को हो गया था. दिवंगत श्रीमती निर्मला मरकाम सर्व आदिवासी समाज तथा छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के समर्पित कार्यकर्ता श्री राजेन्द्र सिंह मरकाम के मात थीं. उनका दशगात्र कार्य २४ सितम्बर २०२४ दिन मंगलवार को उनके गृह ग्राम रलिया (जयराम नगर) जिला बिलासपुर में में संपन्न हुआ. वे अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरापूरा खुशहाल परिवार छोड़ गयी हैं.चुका है. हम प्रकृति शक्ति से कामना करते है कि दिवंगत निर्मलाजी जी नाती पोते के रूप में शीघ्र ही परिवार में अवतरित हों.
बिलासपुर से ग्राम रलिया सड़क मार्ग से मोपका चिल्हाटी, गतौरा जयराम नगर होते हुए पहुचा जा सकता है. जयरामनगर के मोहरसाय चौक से कुछ मीटर आगे रलिया पहुच मार्ग का बोर्ड दिखाई देता है. यह पहुच मार्ग भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे के अंडरपास से होकर गाँव रलिया पहुचाती है. रलिया ग्राम एनटीपीसी सीपत का आश्रित गोंडवाना गाँव है. इस गाँव से लगा हुआ एनटीपीसी का ऐश डाईक है.
बिलासपुर से सर्वश्री रमेश चन्द्र श्याम प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महांसभा समय सिंह गोंड कार्यकारी जिला अध्यक्ष, बद्री खैरवार, सीपत परिक्षेत्र से सर्वश्री छेदीलाल नेताम, रामसिंह सिदार, घनश्याम खुशरो सचिव, शिवचरण जगत कोषाध्यक्ष भुलारम मरावी अमृतलाल मरावी आदि दिवंगत मातृशक्ति को श्रद्धा सुमन अर्पित किये. पहुचे थे. बिल्हा क्षेत्र से श्री शिवनारायण चेचाम जिला अध्यक्ष युवा प्रभाग महासिंह नेताम ब्लाक अध्यक्ष युवा प्रभाग भी श्रद्धांजलि अर्पित किये.

