ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

न्यायधानी में संदीप लकड़ा को न्याय दिलाने छात्र छात्राओं की निकली विशाल रैली

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

25 सितम्बर 2024, बिलासपुर. सीतापुर सरगुजा के संदीप लकडा के परिवार को न्याय दिलाने, हसदेव जंगल की कटाई रोकने तथा आत्मानंद विद्यालय में शिक्षक भरती में आदिवासियों के 32% आरक्षण सहित आदिवासियों के विभिन्न मुद्दों को लेकर आदिवासी स्टूडेंट यूनियन (ASU) ने रैली के रूप में कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौपी.
सर्वप्रथम जरहाभाटा आदिवासी छात्रावास परिसर में छात्र छात्राएँ एकत्रित होकर बुढादेव ठाना में पूजा अर्चना किये. तत्पश्चात श्री अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक (ASU) ने उन मुद्दों की संक्षिप्त जानकारी दी जिन मुद्दों पर ज्ञापन सौपना था. फिर ASU के जिला कार्यकरिणी की सर्व सम्मति से गठन किया गया जिसमे श्री कामेश्वर पोर्ते को जिलाध्यक्ष, कु बमलेश्वरी राठिया को कार्यकारी जिला अध्यक्ष, प्रमोद मरकाम को महासचिव और गणेश मरकाम को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गयी.
जिला कार्यकारिणी गठन के बाद छात्र छात्राओं का हुजूम रैली के शक्ल में जोशीले नारे लगते हुए कलेक्ट्रेट परिसर के लिए रवाना हुई. रैली नेहरु चौक पहुच कर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई, जहाँ मिडिया कर्मियों से रैली के उद्देश्य और ज्ञापन के विषय को साझा किया गया. तत्पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर पहुच कर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया.
रैली में प्रमुख रूप से सर्वश्री समय सिंह गोंड कार्यकारी जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा, बद्री प्रसाद खैरवार, नकुल पोर्ते, सुमन पैकरा, आँचल कोरम, गंगा करपे, रीना ध्रुव, अनजानी कुसरो, राजकुमारी पैकरा, भगवती बैगा सहित छात्रावास के छात्र छात्राए तथा ASU के समस्त पदाधिकारी गण शामिल रहे.

रैली की अगुवाई रमेश चन्द्र श्याम कार्यकारी प्रान्ताध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड मह्सभा ने की. आन्दोलन का समस्त संयोजन एवं सञ्चालन अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक ASU ने की.