छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय चिल्हीडार महापूजा एवं बेटा जौतिया महाव्रत राजिम भव्य कार्यक्रम भव्य कार्यक्रम

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

राजिम मेला मैदान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी परम् पूज्य गोंडवाना गुरुददा गुरुदाई के सानिध्य में क्वांर अंधियारी पक्ष अष्टमी के महान सुअवसर पर अनुशासित रुढ़िजन्य परंपरा के तहत् सामाजिक सहयोग से ” राष्ट्रीय चिल्हीडार महापूजा एवं बेटा जौतिया महाव्रत 2024″ का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ. राष्ट्रीय चिल्हीडार महापूजा और बेटा जितिया महाव्रत एक साथ आयोजित होने वाला कार्यक्रम है. यह कार्यक्रम गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छग गोंडवाना संघ के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया . इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, झारखंड सहित कई राज्यों के समाज प्रमुख हजारों की संख्या में शामिल हुए । गोंडवाना समाज के गुरु दादा भगत सिंह सिदार और गुरु माता दुर्गे दिलेश्वरी सिदार ने मिडिया से चर्चा करते हुए बताया इस दिन माताएं संतान की सुरक्षा और खुशहाली के लिए पूरे दिन और रात निर्जला व्रत रखती हैं.इस दिन माताएं रात्रि में भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति बनाकर पूजा करती हैं.पूजा के बाद 21 दाना चना या मूंग भगवान को चढ़ाए जाते हैं और फिर उन्हीं दानों को निगला जाता है. इसके बाद बेटा जुतिया नाम की 16 गांठ वाली माला धारण की जाती है. ।