शा. पूर्व माध्यमिक शाला एवं शा. प्राथमिक शाला लिमऊडीह खल्लारीपारा के स्कूल के बच्चों साथ गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन जिला अध्यक्ष सुनील कुरेटी गांधी जयंती पर जगाई स्वच्छता अभियान किया गया
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
डौडी लिमऊडीह खल्लारीपारा के बस स्टैंड का सफा सफाई कर
महात्मा गांधी जी का जयंती मनाया गया
गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन जिलाध्यक्ष
सुनील कुरेटी
गांधीजी द्वारा आजादी के लिए दिए गए उनके
योगदान पर चर्चा की। कहा कि हमें गांधी जी
के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और हमेशा
अहिसा को परमो धर्म मानना चाहिए।
उन्हें भारत के राष्ट्रपिता तथा
बापू के नाम से भी जाना जाता है। गांधीजी
यानि मोहनदास करमचंद गांधी का
जन्मदिन 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के
रूप में मनाया जाता है। वे भारतीय
राजनीतिज्ञ तथा भारतीय स्वतंत्रता
आंदोलन के प्रमुख नेता थे। स्वच्छ भारत अभियान और विश्व अहिंसा
दिवस आज : साथ ही 02 अक्टूबर को
गांधी जयंती के साथ-साथ ‘विश्व अहिंसा
दिवस’ तथा ‘स्वच्छ भारत दिवस
कार्यक्रम’ के रूप में भी मनाया जाता है।
विश्वभर में गांधीजी अपने अहिंसात्मक
आंदोलन के लिए जाने जाते हैं, अत:
गांधीजी के प्रति वैश्विक स्तर पर सम्मान
व्यक्त करने के लिए ही यह दिवस मनाया
जाता है। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग
पर चलकर भारत को अंग्रेजों की गुलामी से
मुक्त कराया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2
अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत मिशन
की शुरुआत की थी। महात्मा गांधी का
जन्मदिन भारत में एक राष्ट्रीय अवकाश के
रूप में भी मनाया जाता है। तथा भारत के
द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की
जयंती भी इसी दिन मनाई जाती है। जिसमें गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन जिलाध्यक्ष सुनील कुरेटी प्रियांजली,रागिनी, कल्याणी,जीविका, शुभम्, कृष्णकांत, मोनालीसा सोनू साहु ओमप्रकाश कोरेटी उपस्थित थें

