छत्तीसगढ़

मा कुलपति महोदय के मुख्य आतिथ्य मे आज मेगा स्वच्छता

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज अभियान कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित किया गया। इस अभियान मे कुलसचिव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, अधिष्ठाता कृषि, महाविद्यालय रायपुर, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ पी के सांगोडे की उपस्थिति मे वृहद आयोजन हुआ जिसमे 300 से अधिक स्वयंसेवक शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मा कुलपति महोदय द्वारा सभी उपस्थित स्वयंसेवको एवं अधिकारियो को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा महात्म्य गांधी के छायाचित्र पर पुष्प किए। इस अवसर पर कुलपति द्वारा सभी स्वयंसेवक से अपील कर आव्हान किया कि वे स्वयं अपने ,अपने परिवार, अपने मोहल्ले, अपने गांव तथा अपने कार्यस्थल पर स्वच्छता शपथ मे ली गई प्रतिज्ञा को अंगीकरण करना चाहिए तभी हम स्वच्छ भारत की ओर हमारा योगदान सार्थक होगा। इस अवसर पर
कृषि महाविद्यालय रायपुर के छात्र ईकाई के कार्यक्रम अधिकारी डा संजय भारिया, छात्रा ईकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुबुही निषाद कृषि अभियांत्रिकी संकाय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सूरयवंशी सहित कई प्राध्यापकगण और जन समुदाय उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।