Wednesday, August 19, 2026
छत्तीसगढ़रायपुर

आम आदमी पार्टी रायपुर लोकसभा के अध्यक्ष अज़ीम खान ने निधन पर दुख व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

जनतंत्र न्यूज के छत्तीसगढ़ प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे का शुक्रवार को दोपहर दिल का दौरा पडऩे से आकस्मिक निधन हो गया है। उन्हे दौरा पडऩे पर तत्काल न्यू राजेन्द्रनगर रायपुर स्थित मेडिसाइन हास्पिटल में दाखिल कराया गया था। सहज-सरल तथा जिंदादिल स्वभाव के श्री नितिन चौबे भारती श्रमजीवी पत्रकार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष भी थे। आम आदमी पार्टी रायपुर लोकसभा के अध्यक्ष अज़ीम खान ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है।